लखनऊ। मरम्मत से जुड़े काम के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। गोमती नगर क्षेत्र के विधायक पुरम में ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम होगा। इसके चलते गोमती नगर विनय खंड एक, दो और तीन में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।