लखनऊ। निगोहां के बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। कबड्डी, शतरंज, वॉलीबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स की इन प्रतियोगिताओं में बालक और बालिकाओं का अपना दम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के एकेटीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी सिंह ने सम्मानित किया। कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग टीम (कप्तान मुस्कान) विजेता रही। बालक वर्ग में इंजीनियरिंग टीम (कप्तान रुद्र) विजेता रही। शतरंज के बालक वर्ग में मयंक सिंह ने स्वर्ण व अखिलेंद्र प्रताप (इंजीनियरिंग) ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वैष्णवी (इंजीनियरिंग) विजेता एवं अविका सिंह (इंजीनियरिंग) उपविजेता रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में शोभित सिंह (फार्मेसी) विजेता रहे और बालिका वर्ग में नंदनी प्रसाद (इंजीनियरिंग) ने जीत दर्ज की।