लखनऊ। राजधानी के तमाम इलाकों में शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में सुधार कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। गोयल चौराहा अलीगंज उपकेंद्र के सेक्टर पी, बेलीगारद गांव, गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र के विपुलखंड में सहज योग केंद्र के आसपास, विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बैरल नंबर-5 , सीताराम रोड, मेवा नर्सरी, ज्ञान गंगा अपार्टमेंट, ब्लूम फाउंटेन अपार्टमेंट छठी व सातवीं गली की बिजली बंद होगी। सीजी सिटी चार स्थित उपकेंद्र के मेंटेनेंस के लिए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अहिबरनुपर उपकेंद्र के मदेहगंज पुलिस चौकी फीडर के तारन शाह तकिया सहित आसपास के घरों की बिजली प्रभावित रहेगी।