लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कल्वर्ट उपकेंद्र के विरामखंड एक से चार और गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक उपकेंद्र के बिलाई खेड़ा व लोनापुर प्राइमरी स्कूल इलाकों मे सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली संकट रहेगा। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के आर्य कन्या चौराहा, न्यू एवं ओल्ड हैदराबाद के पहली से आठवीं गली तक निशातगंज के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।