लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-आई उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुधार से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अभिनव विद्यालय चौराहा, अलीशा नगर, मड़ियांव गांव के आसपास के उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय में बिजली संकट से रूबरू होना पड़ेगा।