लखनऊ। सुधार कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-पी अलीगंज के तहत मॉडल शॉप के आसपास दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। एचएएल उपकेंद्र के लेखराज मार्केट के आसपास के प्रेरणा पार्क, गाजीपुर थाना, ए ब्लॉक, अयोध्या रोड, संजयगांधीपुरम की सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।