लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुधार कार्य कराया जाएगा। बालाघाट उपकेंद्र के जनरैलगंज, राम नगर, रेलवे कॉलोनी, पारस लॉन, पुत्ती लाल टिंबर, जल निगम रोड, रज्जबगंज, करीमगंज, कृष्णपुरी, गढ़ी पीर खां, महबूबगंज की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक, पाल तिराहा राजाजीपुरम उपकेंद्र के सेक्टर 11 की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, हनुमान सेतु उपकेंद्र के कैपर रोड, बी गाइड लाइन, नॉवेल्टी रोड जय भारत गली की सुबह 10 शाम 4 बजे तक, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच उपकेंद्र के पुलिस चौकी के आसपास इलाकों की सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।