इसी बस में उठा धुआं। परेशान यात्री।
लखनऊ। पीजीआई वृंदावन सेक्टर 8 शहीद पथ के रास्ते बिहार से दिल्ली जा रही निजी ट्रैवल एजेंसी की एयर कंडीशन बस के पीछे से तेज धुआं निकलने लगा। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस शहीद पथ पर ही किनारे खड़ी कर दी, जिसके बाद इमरजेंसी गेट खोलकर सवारियों को बाहर निकाला गया। घटना रविवार की रात 2.30 बजे की है। सुबह तक सवारियां वहीं खड़ी रहीं। सुबह 7:30 बजे बस को शहीद पथ से नीचे लाया गया। उसमें आई कमी को ठीक कराकर बस फिर रवाना हुई। बिहार के रहने वाले बस चालक निरंजन के अनुसार, बस में 65 सवारियां थीं, जिनमें छोटे बच्चे भी थे।
इसी बस में उठा धुआं। परेशान यात्री।