लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुधार कार्य कराए जाएंगे। अमीनाबाद उपकेंद्र के गूंगे नवाब पार्क, प्रताप मार्केट, गड़बड़ झाला, अमीनाबाद रोड व आसपास दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद की बिजली बंद रहेगी। अहिबरनपुर डालीगंज उपकेंद्र के पुलिस चौकी तारन शाह तकिया, पुरनिया उपकेंद्र रेलवे क्रॉसिंग सेक्टर-डी अलीगंज और इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सेक्टर-एफ, दुर्गा पार्क के आसपास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के ही कदम रसूल पुरानी, बांस मंडी, गुड़िया टोला बागशाहजी की सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।