लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को बिजली बंद रहेगी। ट्रांसमिशन इकाई के एक्सईएन आलोक आनंद ने बताया कि सुबह सात से नौ बजे तक 220 केवी हरदोई रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र की लाइन के सिस्टम पर कार्य किया जाएगा। इससे काकोरी, बसंतकुंज उपकेंद्रों की बिजली दो घंटे तक बंद रहेगी। अन्य नौ को दूसरे ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होगी। इसी प्रकार एफसीआई उपकेंद्र के तहत नरौना, सलेमपुर पटोरा, पश्चिम विहार, जनता विहार, चिलौली, बदरखेड़ा, बढौना सहित आसपास की बिजली सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक बंद रहेगी।