फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कचरे से बनेगी बिजली, स्वच्छ रहेगा पर्यावरण

Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि
विज्ञापन
लखनऊ। घरों से निकलने वाला कचरा भी अब बिजली उत्पादन का साधन बन सकता है। इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। राजधानी के बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार मॉडल के जरिये यह संदेश दिया है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।

कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में राजधानी के राजकीय, अनुदानित और निजी विद्यालयों के 68 विद्यार्थियों और सात शिक्षकों के मॉडलों की प्रस्तुति हुई। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चयनित मॉडलों के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि 27 और 28 नवंबर को इसी परिसर में मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी होगी। जिला स्तर पर चयनित मॉडल ही मंडलीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए नवाचार मॉडल

- खालसा इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र रुद्राक्ष ने ऐसा मॉडल बनाया है, जो फैक्टरियों से निकलने वाले धुएं के कार्बन कणों को बाहर जाने से रोकता है। विशेष तकनीक की मदद से यह मॉडल हवा को शुद्ध बनाता है और आसपास के वातावरण की गुणवत्ता में सुधार करता है।

- बीकेटी इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र अभय ने कचरे से बिजली उत्पादन का मॉडल प्रस्तुत किया। उनके मॉडल में विशेष तकनीक से कचरे को जलाकर उससे उत्पन्न गर्मी को सौर पैनल और बैटरी के माध्यम से विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है। धुएं को सीधे वातावरण में छोड़ने के बजाय फिल्टर कर उपयोग योग्य बनाया जाता है, जिससे प्रदूषण भी कम होता है।

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय वि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें