लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते 132 केवी आवास विकास ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शनिवार सुबह 8 से 10 बजेे बिजली बंद रहेगी।इससे हरिहरपुर, अर्जुनगंज, पूरनपुर 33 केवी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था में इन तीनों उपकेंद्रों को मोहनलालगंज ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
दूसरी ओर 123 केवी टिकैत राय तालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर 16 नवंबर रविवार को कार्य कराया जाएगा। ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता आलोक आनंद ने बताया कि इस वजह से रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी उपकेंद्र यूपीआईएल, मिल रोड वैद्य स्टील, तालकटोरा पावर हाउस एवं मवैया लोको की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐशबाग एक्सईएन एसके साहू ने बताया कि ऐशबाग उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति को भी बंद किया जाएगा। इससे इन उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्विजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक एरिया, करेहटा के करीब दो लाख की आबादी प्रभावित होगी।