फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज कई इलाकों में परेशान करेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत के काम के कारण शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। गोमतीनगर के विपुल खंड 6/221 से 6/22 तक सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। विराम खंड एक, दो और देवा पैलेस मार्केट में सुबह 11 से दोपहर एक और दोपहर दो से शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। हीवेट रोड के निकट मुरली नगर, नई बस्ती, पुराना बर्फखाना और डायमंड डेयरी में दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी। दारुलशफा उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र खंदारी बाजार, लोधपुरवा, एलोरा गेस्ट हाउस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के तहत नरही व डालीबाग में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक संकट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें