फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिल न जमा करने पर काटी बिजली... लोगों ने टीम पर किया जानलेवा हमला; जान बचाकर भागे कर्मी

Sat, 21 Dec 2024 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बिल न जमा करने पर बिजली काटी गई तो लोगों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मी जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पुराने शहर कश्मीरी मोहल्ले में कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल न जमा करने पर टीम ने शनिवार को बिजली कनेक्शन काट दिया, तो बकायदार और मोहल्ले के लोगों ने पूरी टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


टीम के इंजीनियर और कर्मचारियों को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। बाद में सूचना पर अधिशासी अभियंता रमन सहित अन्य अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुलिस में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 

अधिशासी अभियंता रमन ने बताया कि बकायेदार पर 40 हजार रुपये का बिजली बिल बाकी है। तीन बार उसको नोटिस दी जा चुकी। शनिवार को भी एकमुश्त समाधान योजना में बिल जमा करके छूट लेने का अनुरोध करने यह टीम गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें