मीटर से पहले केबल को काटकर कनेक्शन को बाईपास किया।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के मशहूर ''दही-बड़ा वाला'' ईशू गुप्ता के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले की पुलिस में एफआईआर दर्ज हो गई है। क्लाइड रोड उपखंड अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि नरहीं के साकेतपल्ली पीरपुर स्थित बिल्डिंग में ईशू गुप्ता के नाम से तीन किलोवॉट का कनेक्शन है।
बिजली चोरी के लिए सर्विस केबल को मीटर से पहले काट करके दूसरा केबल जोड़ दिया गया था। चोरी पकड़ में न आ सके, इसके लिए केबल को प्लाई से बनाई गई दीवार के अंदर छिपा दिया गया था। वहीं, नरही में डीके सूरी, लोकराम, रामचंद टंडन व अशोक कुमार सिंह को भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें - लखनऊ-हरदोई रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के दो पुत्रों की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
1015 जगह जांच, 55 बिजली चोर पकड़े
सिस जोन के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि सोमवार को 1015 उपभोक्ताओं के यहां जांच कराई गई। इस दौरान 55 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। वहीं, 191 बकायेदारों की लाइट कटवाई गई और घर के अंदर लगे मिले 66 मीटर बाहर करवाए गए। कानपुर रोड के एक्सईएन नीरज ने बताया कि राजेश्वरी देवी गंगाखेड़ा, संतराम गंगाखेड़ा, शिव प्रताप पटेल, अभिषेक कुमार, राजेश शर्मा निवासी आशियाना पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया।
महानगर के एक्सईएन उपेंद्र तिवारी ने बताया कि अकबरनगर में चेकिंग के दौरान मीना, इरफान, फिरदौस जहां, खलील अहमद, यूसुफ सहित 20 के यहां मिली बिजली चोरी पर केस दर्ज कराया गया है। ठाकुरगंज के एक्सईएन संजीव मिश्रा ने भी अंबरगंज व ओल्ड बालागंज क्षेत्र में 9 मकानों में केबल काट करके हो रही बिजली चोरी को पकड़ा।