फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पुराने शहर में शुक्रवार को हुई मॉर्निंग रेड के दौरान 30 घरों में चोरी की बिजली से एसी-कूलर चालू पाए गए। ऐसे लोगों पर पुलिस केस दर्ज कराया गया है। सबसे ज्यादा एक घर में चार एसी नूरबाड़ी इलाके में चल रहे थे।
विज्ञापन

एसडीओ अखिलेश यादव व जेई राजेश सिंह की संयुक्त टीम ने रुस्तमनगर में चेकिंग के दौरान सात घरों में पांच से दस किलोवाट तक की बिजली चोरी पकड़ी। इनमें चंदा, मो. अख्तर, फैयाज, आदिल हुसैन, हकीम सुल्तान हैदर, जरीन फातिमा व अली हुसैन शामिल हैं।
उधर, अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय के मुताबिक आगमीर ड्योढ़ी, नक्खास, हुसैनाबाद, रईस मंजिल, गेंदखाना, लोधपुरवा, बर्फखाना में 23 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें जावेद हसन, मो.हुसैन, बद्री प्रसाद गुप्ता, ए. हुसैन, मो. एहसान, अब्दुल मजीद, गुलाम दस्तगीर शामिल रहे। इनके घर में दो से पांच किलोवाट लोड पर बिजली चोरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें