फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस नेता के घर पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका थानाक्षेत्र के पानदरीबा में कांग्रेस नेता मल्लू खान के घर बृहस्पतिवार को पुलिस प्रवर्तन दल और लेसा की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। जांच में कांग्रेस नेता को वैध कनेक्शन के सर्विस केबल को मीटर से पहले काटकर बिजली चोरी करते पाया गया, जबकि शिकायत झोपड़पट्टी को भी बिजली चोरी कराने की थी, जो पकड़ में नहीं आई। मल्लू खान के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम को तहरीर दी गई थी। 24 घंटे बाद शुक्रवार रात इसकी एफआईआर दर्ज हुई। कांग्रेस नेता के बिजली चोरी करने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत हुई थी। इस पर रेजिडेंसी के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडेय के निर्देश पर जांच कमेटी गठित कर बृहस्पतिवार दोपहर में कार्रवाई कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें