रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा से निकले मधुपुरी फीडर में मंगलवार को अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा इस दौरान सुलखियापुर मधुपुरी सूरज कुंडा समेत 20 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक प्रभावित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता खालिद फारुकी ने दी।