फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 80 गांवों की 18 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Fri, 27 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार रात बूंदाबांदी के बीच जमुनापुर उपकेंद्र की 33केवी लाइन में खराबी आ गई। इसके बाद उपकेंद्र में लगा पैनल जलने से 80 गांवों की बिजली गुल रही। पेयजल और सिंचाई के संकट से जूझ रहे लोगों को 18 घंटे बाद बिजली आने पर राहत मिली।
विज्ञापन


जमुनापुर उपकेंद्र से किरवाहार, अंबारा, भीलमपुर व जमुनापुर फीडर निकले हैं। इनसे दौलतपुर, गोकना, सरांयभान, शहजादपुर, बाहरपुर, ईश्वरदासपुर, किसुनदासपुर, सैदलीपुर, धूता, मनिहरशर्की, सराय हरदो, पूरनशाहपुर, रामचंद्रपुर व पूरे डींगुर सहित करीब 80 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात बूंदाबांदी से 33केवी लाइन में खराबी आ गई।

बुधवार सुबह लाइनमैनों ने मरम्मत की। तभी उपकेंद्र के दूसरे इनकमिंग पैनल की सीटी जल गई। इसके बाद बुधवार शाम छह बजे मरम्मत करवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के पैनल में खराबी से बाधित हुई आपूर्ति अब बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें