फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घंटो ठप रही बिजली आपूर्ति, उमस से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा व काकोरी क्षेत्र में दिन भर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। काकोरी, एफसीआई, सरोसा भरोसा दुबग्गा उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं बसंतकुंज उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हुई तो छंदोईया, अंधे की चौकी, महिपतमऊ, अवध एन्क्लेव, बेगरिया, इटौली, इस्मत कॉलोनी, फिरदौस कॉलोनी, सिकरौरी के भी हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। इसी तरह से फरीदीपुर, शाहपुर भमरौली, सुंदरनगर में कई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जेई, एसडीओ सहित विद्युत उपकेंद्र में फोन लगाते रहे लेकिन फोन नही उठा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन रावत ने बताया कि एक घंटे में केवल 20मिनट ही लाइट मिल पा रही है। एफसीआई उपकेंद्र के तहत बुद्धेश्वर विहार, सलेमपुर पतौरा, नरौना, पश्चिम विहार, आदर्श विहार कॉलोनी समेत मोहान रोड पर लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
यहां भी परेशानी

बीती रात काकोरी उपकेंद्र के तहत दुर्गागंज फीडर में 11 हजार की लाइन पर पेड़ की डाल आ जाने से ब्रेकडाउन हो गया। इससे दुर्गागंज, गोलकुंआ, बाजनगर, मंडौली समेत आसपास में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बीच फैजुल्लागंज हरिओम नगर के लोग भी परेशान हुए।

महानगर व कपूरथला क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। निरलानगर में भी समस्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें