फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काकोरी में मुख्य अभियंता को सुनाईं बिजली समस्याएं

विज्ञापन
काकोरी नगर पंचायत कार्यालय में बैठक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध को लेकर सोमवार को काकोरी नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान चेयरमैन रोहित साहू, सभासद और बिजली विभाग के अफसरों के बीच समस्याओं पर बातचीत हुई। बिजली अफसरों ने स्मार्ट मीटरों के तेज चलने के आरोप को निराधार बताते हुए उसकी खूबियां गिनाईं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बिजली कटौती, जर्जर पोल बदलने, घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन हटाने आदि की मांग उठाई। बैठक में मुख्य अभिंयता महफूज आलम, अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ,अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार व स्मार्ट मीटर के कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। टीम ने कहा कि स्मार्ट मीटर से सही रीडिंग, गलत बिल से मुक्ति और घर बैठे रिचार्ज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की खूबियां बताकर उसे लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि बिना किसी विरोध के यह प्रक्रिया पूरी हो सके। बैठक में जो समस्याएं उठीं, उन्हें पांच अक्तूबर तक दूर करने का जनप्रतिनिधियों को आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें