चुनाव के मद्देनजर सरकार निजी नलकूप उपभोक्ताओं की दरों में भी कमी कर सकती है। प्रदेश में 13,15,946 निजी नलकूप उपभोक्ता हैं। बृहस्पतिवार को जारी टैरिफ आर्डर में इन्हें इतनी राहत तो दी गई है कि मीटर लगने के बाद भी इन्हें 170 रुपये प्रति हार्सपावर प्रतिमाह की दर से ही भुगतान करना होगा। इनकी दरों में भी कमी की गुंजाइश तलाशी जा रही हैं।