फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में बिजली दर की बढ़ोतरी पर लग सकती है रोक, बिजली कंपनियों का प्रस्ताव हो सकता है खारिज

Tue, 02 May 2023 08:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दाखिल कर बताया कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 25,133 करोड़ रुपये बकाया हैं। ऐसे में पांच साल तक बिजली की दरों में सात फीसदी की कमी की जाए। वहीं, कारपोरेशन पर भी दरें बढ़ाने का कोई वाजिब कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजली दर की बढ़ोतरी पर रोक लगने की संभावना है। बिजली कंपनियों की ओर से बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज भी हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फिलहाल पॉवर कारपोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के निगमों की ओर से बीते दिनों बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसी बीच विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका लगाई है। इसमें बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के निकल रहे 25,133 करोड़ के एवज में अगले पांच वर्षों तक बिजली दरों में सात फीसदी कमी की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें - हाथ वाला कांग्रेस का नहीं, न ही साइकिल वाला सपा का, प्रत्याशियों को लेकर दिलचस्प नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 35 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित


इस पर आयोग ने पॉवर कारपोरेशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य ने सोमवार को जवाब दाखिल किया है। सूत्रों का कहना है कि वह अपने जवाब में दर बढ़ाने का कोई भी वाजिब कारण नहीं बता पाए हैं।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि किसी भी कीमत पर बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें