फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइनों में फॉल्ट से गुल रही बिजली, 1.70 लाख आबादी परेशान

Sat, 13 Jan 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सवैया तिराहा स्थित तहसील उपकेंद्र।
विज्ञापन
ऊंचाहार-महराजगंज (रायबरेली)। सर्दी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति भी बेपटरी होने लगी है। ऊंचाहार और महराजगंज क्षेत्र में लाइनों में फॉल्ट आने से 170 गांवों की करीब एक लाख 70 हजार की आबादी आपूर्ति न होने से बेहाल रही। ऊंचाहार में आठ घंटे तो महराजगंज क्षेत्र के गांवों की 15 घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। लेकिन ओवरलोडिंग के कारण कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्तओं को राहत नहीं मिल पा रही है
विज्ञापन

अमांवा ट्रांसमिशन से सवैया तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार तहसील के लिए आई 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार को बाबूगंज के पास डंपर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी थी। इससे तार इंसुलेटर से खुलकर नीचे गिर गए। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऊंचाहार उपकेंद्र के लिए रग्घूपुर ट्रांसमिशन से आई लाइन से जोड़कर सवैया तिराहा उपकेंद्र की आपूर्ति शुरू कराई गई। लेकिन शुक्रवार की सुबह रग्घूपुर से आई लाइन भी खराब हो गई।
इससे ऊंचाहार उपकेंद्र के भीलमपुर, अरखा, कंदरावां व लक्ष्मीगंज फीडर से जुड़े गोपालपुर उधवन, ऊंचाहार देहात, खरौली, कंदरावां, जब्बारीपुर, कल्यानी, अरखा, जसौली, सादे की बाजार, अकोढि़या, सरांय परसू सहित 100 गांव और तहसील उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत ऊंचाहार समेत कोटिया चित्रा, सांवापुर नेवादा, सवैया धनी, हटवा, पयागपुर नंदौरा, मनीपुर भटेहरी सहित लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को 24 घंटे बाद अमावां व आठ घंटे बाद रग्घू ट्रांसमिशन की लाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई गई। इस दौरान डेढ़ लाख की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों लाइनों से आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, महराजगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र चंदापुर की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे फॉल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े दसवंतपुर, जमोलिया, देबीभगत का पुरवा, राजापुर, कैड़ावा, मऊगर्वी, मऊसर्की, डीहा, सिकंदरपुर, पूरे सुक्खा, पूरे कनपुरियन, सिकंदरपुर आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। इन गांवों की 20 हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
ग्रामीण रामानुज, आशीष कुमार, विजय पाल सिंह, जीतू ने बताया कि आए दिन लाइन में फॉल्ट आता रहता है। बिजली नहीं आने से मोबाइल व इनवर्टर चार्ज करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे लाइन में आए फॉल्ट को ठीक किया गया, तब जाकर आपूर्ति शुरू हो पाई। एसडीओ भईयालाल ने बताया कि लाइन में तीन इंसुलेटर खराब हुए थे। इसकी वजह से बिजली बंद थी। अब आपूर्ति चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें