फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 33 केवी लाइन में फाॅल्ट से आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 08 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। डलमऊ ट्रांसमिशन से जमुनापुर बिजली उपकेंद्र के लिए आई 33 केवीए लाइन में गदागंज के पास रविवार सुबह खराबी आ गई। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। खराबी के चलते लगभग आठ घंटे तक बिजली गुल रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जमुनापुर बिजली उपकेंद्र से जमुनापुर, भीलमपुर, किरवाहार व अंबारा फीडर संचालित हैं। जिनसे क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा, किसुनदासपुर, कमोली, मखदूमपुर, कल्यानपुर, सनबिरवन, गंधपी, रामसांडा, दौलतपुर, बाहरपुर, कजियाना, हरदो सरांय, मनिहर शर्की व मतीनगंज सहित लगभग 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार की सुबह गदागंज के पास 33 केवीए क्षमता की लाइन में खराबी आ गई। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे तक लगभग 50 हजार की आबादी को बिजली-पानी की समस्या से दोचार होना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन में खराबी के चलते आपूर्ति ठप थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें