फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से बिजली गुल, 30 घंटे तक उपभोक्ता रहे परेशान

Mon, 08 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तारों पर गिरा पेड़
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में दो दिनों से आसमान से आफत बन कर बरस रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। रविवार को बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। बारिश के पानी से कई जगहों पर फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। वहीं, सिंदुरवा के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। जिससे करीब 45 मिनट तक दो ट्रेनें रुकी रहीं।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के दौरान एचटी और एलटी लाइन में आई खराबी से जिले के जामो और भादर कस्बे सहित 25 गांवों में लोगों को 30 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। रविवार को कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति हुई, लेकिन फॉल्ट आने से फिर स्थिति जस की तस हो गई। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बारिश में बिजली समस्या आम बात है, शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय गौरीगंज में 24 घंटे में छह बार बिजली गुल हुई। शनिवार रात जामो रोड पर डीएम आवास के समीप लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। साथ ही कई घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता ऋषि गुप्ता ने बताया कि कहीं दिक्कत की सूचना मिल रही है तो फौरन ठीक कराया जा रहा है। जामो क्षेत्र के गौराकटारी फीडर में आई खराबी से लगातार तीसरे दिन रविवार को करीब 15 हजार की आबादी बिजली समस्या से परेशान रही। ऊर्जा निगम के जेई प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि गौराकटारी फीडर में फाल्ट समस्या आ रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली ठप रहने से पेयजल की समस्या हो रही है।
30 घंटे तक बिजली गुल रही
भादर (अमेठी)। पावर हाउस पीपरपुर अंतर्गत नरायनपुर फीडर के तहत अग्रेसर, पनवरिया, खरगीपुर, नरायनपुर आदि गांवों के लोग भी शनिवार से रविवार तक करीब 30 घंटे बिजली संकट से परेशान रहे। रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। लाइन मैन बृजेश तिवारी ने बताया कि तेज हवा व बारिश के कारण खरगीपुर गांव के पास तार पर पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से तार टूट गया। पनवरिया स्थित ट्रांसफार्मर के पास अर्थिंग का तार टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। (संवाद)
देवकली और हारीमऊ फीडर से जुड़े उपभोक्ता परेशान

जगदीशपुर। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र को मिलने वाली बिजली आपूर्ति अलग अलग समय में प्रभावित रही। शनिवार रात से रविवार के बीच लोगों को बिजली नहीं मिलने से दिक्कत हुई। जगदीशपुर पावर हाउस के पास एलटी लाइन का तार के गिरने से आपूर्ति बाधित रही।
हारीमऊ फीडर पर इटरौर में तार पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। देवकली, वारिशगंज और हारीमऊ फीडर कई बार बारिश के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश से तार व बिजली के पोल भी गिर गए। ऊर्जा निगम के अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के दौरान ऐसी दिक्कतें आती हैं, जिसे अविलंब ठीक कराकर सप्लाई चालू करने के निर्देश उपखंड अभियंता को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें