फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनियमित तरीके से किसानों और उपभोक्ताओं से जीएसटी वसूल रहीं बिजली कंपनियां, सरकार की रोक के बाद भी वसूली

Mon, 26 Sep 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनियां 25 जून के बाद कनेक्शन के एस्टीमेट में किसानों से 18 प्रतिशत और घरेलू व अन्य उपभोक्ताओं से 39 प्रतिशत जीएसटी ले रही हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ताओं को मंहगी बिजली से राहत देने के लिए उप्र विद्युत नियामक आयोग की सख्ती के बावजूद बिजली कंपनियों ने नया रास्ता खोज लिया है। कंपनियां गुपचुप तरीके से आयोग द्वारा जारी रेट चार्ट (कॉस्ट डाटा बुक) को  ऑनलाइन सॉफ्टवेयर (ईआरपी) से हटाकर स्टॉक इशू रेट सूची अपलोड कर वसूली कर रही हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रकार किसानों और सामान्य उपभोक्ताओं से कनेक्शन के एस्टीमेट में 18 से 39 प्रतिशत तक जीएसटी वसूली जा रही है, जबकि केंद्रीय कानून के तहत जीएसटी वसूलने पर मनाही है। 

उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनियां 25 जून के बाद कनेक्शन के एस्टीमेट में किसानों से 18 प्रतिशत और घरेलू व अन्य उपभोक्ताओं से 39 प्रतिशत जीएसटी ले रही हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में कॉरपोरेशन नियम विरुद्ध 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर जीएसटी ले रहा है। ईआरपी में अपलोड स्टॉक इशू रेट वाली सूची से वसूली के बारे में अभियंताओं को जानकारी है, लेकिन कोई आवाज नहीं उठा रहा। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। जल्द ही परिषद नियामक आयोग में याचिका दाखिल करेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें