आखिरकार लेसा ने उपभोक्ताओं को राहत दे दी। खबर आ रही है कि नेटवर्क की खराबी की वजह से पिछले महीने जो उपभोक्ता बिजली का बिल वक्त पर जमा नहीं कर पाए थे, उनसे कोई लेट पेमेंट नहीं लिया जाएगा।
मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने शुक्रवार को सभी अधिशासी अभियंता को यह निर्देश दे दिया।
गौरतलब है कि नियामक आयोग ने पिछले दिनों एक प्रस्ताव तैयार किया था जिसे मध्यांचल के प्रबंध निदेशक को भेजा गया था। प्रस्ताव में बिलिंग सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की मांग की गई थी।
इसमें यह मांग की गई थी कि जब तक सर्वर की समस्या ठीक नहीं हो जाती कस्टमर्स से लेट फीस न वसूली जाए।
बताते चलें कि नेटवर्क में गड़बड़ी से ऑनलाइन बिलिंग केंद्र दो महीने से भी ठप पड़ा है।