फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिवेणीनगर में बिजली और पानी ठप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र त्रिवेणीनगर द्वितीय में शुक्रवार को तीन बजे से बिजली और पानी ठप हो गया। इससे करीब 1,500 घरों के परिवारों को रात 10 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। यह संकट भूमिगत केबल में आए फॉल्ट के कारण उत्पन्न हुआ। बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने रात करीब आठ बजे उपकेंद्र पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे इंदिरा पब्लिक स्कूल फीडर में फॉल्ट आ गया, जिससे बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, मगर समय से फॉल्ट सही करने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। शाम करीब पांच बजे फॉल्ट की खोजबीन करने के बाद केबल बॉक्स लगाकर उसे सही करने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, रात 10 बजे के बाद उपभोक्ताओं की बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें