जरा सी लापरवाही माल निवासी मिस्त्री को भारी पड़ी।
11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराने से युवक झुलस गया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विकासखंड माल में पास के ही गांव का रहने वाला मिस्त्री राजकिशोर (28) गुरुवार को बोरिंग करने के बाद पाइप को निकालकर अलग कर रहा था।
पुलिस के अनुसार राजकिशोर ने 10-10 फीट की पाइप को अलग करने के लिए जैसे ही उसे खड़ा किया, पाइप का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गया।
तेज धमाके के बाद राजकिशोर झुलस गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।