फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी दफ्तरों में बनेंगे 66 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम, परिवहन, रेलवे व बस अड्डों आदि पर राजधानी में 66 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। पार्किंग, जलभराव, आवागमन, हाईवे से कनेक्टिविटी सहित 15 बिंदुओं पर सर्वे हो रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सर्वे करने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों डिमांड खूब बढ़ी है। सरकार भी इसे प्रोत्साहित कर रही है। रोडवेज भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए इन बसों की खरीद हो गई है और बसें बाराबंकी में खड़ी हैं। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के बेड़े में भी इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनकी चार्जिंग फिलहाल गुडंबा स्थित वर्कशॉप में होती है, लेकिन राजधानी में चार्जिंग स्टेशनों की कमी की समस्या जगजाहिर है।
ऐसे में स्टेशनों की दिक्कतें खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने 66 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इन चार्जिंग स्टेशनों को परिवहन विभाग, नगर निगम, डाक विभाग, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, केंद्रीय भवन, सीडीओ दफ्तर, आरटीआई भवन, सूचना निदेशालय, स्वास्थ्य भवन सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में बनाने की योजना है। इसके लिए फिजिबिलिटी जांची जा रही है।
विज्ञापन




इन बिंदुओं पर हो रहा सर्वे
थर्ड पार्टी के जरिये सरकारी कार्यालयों में चार्जिंग स्टेशनों के लिए सर्वे हो रहा है। इसमें पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन तक वाहनों की आवाजाही का मार्ग, हाईवे या मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी, जलभराव, बिजली उपलब्धता, सुरक्षा सहित पंद्रह बिंदुओं पर मार्किंग हो रही है।


10 चार्जिंग स्टेशन बस व रेलवे स्टेशनों पर
सूत्र बताते हैं कि 10 चार्जिंग स्टेशन राजधानी के चार रेलवे स्टेशनों चारबाग, जंक्शन, ऐशबाग व गोमतीनगर पर और चार कैसरबाग, कमता, चारबाग व आलमबाग बस अड्डों पर बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अवध डिपो व हजरतगंज स्थित रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में भी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

इतने ईवी हैं राजधानी में
158 बसें
57800 ई रिक्शा
2450 ई रिक्शा विद कार्ट
620 गुड्स करियर
19 मोटरकैब
568 थ्री व्हीलर गुड्स
9214 थ्री व्हीलर पैसेंजर
14200 मोटरसाइकिल व स्कूटर
1732 मोटरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें