फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला बिजली मैकेनिक का शव

Sat, 27 Apr 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बिजली मैकेनिक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मैकेनिक ने यह कदम उस समय उठाया जिस समय घर पर कोई नहीं था। मां बहन के घर निमंत्रण में शामिल होने गई थी। सुबह बेटे का फोन न उठने पर पड़ोसियों से जानकारी ली तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सलोन नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार गिलकैयापुर निवासी आलोक यादव (22) लोगों के घर जाकर बिजली उपकरण ठीक करने का काम करता था। उसकी बहन सुमन की ससुराल ऊंचाहार में है। बृहस्पतिवार को बहन के घर शादी थी। आलोक की मां कुसुम वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से 10 बजे तक मां ने आलोक को कई बार फोन किया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी दिलीप को मां ने फोन कर बेटे से बात कराने के लिए कहा। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। ग्रामीण किसी तरह कमरे में गए तो आलोक का शव छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन


जानकारी होने पर रोते-बिलखते मां-बेटी घर पहुंची। बहन ने बताया कि रात नौ बजे अंतिम बार भाई से बात हुई थी। आलोक का बड़ा भाई अशोक पुलिस विभाग अमेठी में तैनात है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें