फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक सप्ताह में फुंक गए एक लाख रुपये के बिजली उपकरण

Thu, 11 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र उतरपारा के अभियंताओं की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त हैं। कभी हाईवोल्टेज तो कभी लोवोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अजरहा गांव के उपभोक्ता हाईवोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। एक सप्ताह के अंदर करीब एक लाख रुपये के बिजली के उपकरण फुंक गए। इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी त्रिपुला और अवर अभियंता से की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि विनोद कुमार के घर के सामने ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 50 कनेक्शन हैं। पिछले एक सप्ताह से इस ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में पावर हाईवोल्टेज आ रहा है। इस वजह से बिजली उपकरण फुंक रहे हैं। अब तक बाबादीन पाल का फ्रिज, इनवर्टर, पंखे, विनोद कुमार का पंखा और सबमर्सिबल की मोटर, संतोष का सबमर्सिबल, कमल कुमार का छह किलावाट का स्टेबलाइजर और पंखे जल गए। इसी तरह पुष्पेंद्र के यहां लगी 10 एलईडी जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि वोल्टेज इतना तेज रहता है कि एलईडी जलाने पर तुरंत खराब हो जाती है। इस वजह से बिजली रहते हुए भी लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उधर, उपखंड अधिकारी त्रिपुला आशीष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें