फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज की बसों में व्यवस्था बहाल, मशीन से टिकट बनने शुरू

Thu, 11 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम की वेबसाइट ने काम करना शुरू कर दिया है। अब बसों में फिर से मैनुअल की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। वेबसाइट का नया सर्वर तैयार होने के बाद टिकट मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है। करीब 14 दिन बसों में यात्रियों को मैनुअल टिकट दिया जा रहा था। अब ऑनलाइन टिकट की बुकिंग का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद ई-टिकटिंग व्यवस्था ठप हो गई थी। ऑनलाइन टिकट की बुकिंग ठप होने के साथ ही बसों में परिचालक मशीन से टिकट नहीं बना पा रहा था। बीती 25 अप्रैल की रात परिवहन निगम की वेबसाइट हैक हो गई थी, जिसके बाद उपरोक्त सेवाएं बाधित हो गई थीं। इसके बाद निगम ने अपनी वेबसाइट बनाई।
उन्होंने बताया कि नई वेबसाइट के काम करने के बाद बसों में बसों में फिर से मैनुअल की जगह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से टिकट बनने शुरू हो गए हैं। अब स्मार्ट कॉर्ड से टिकट का भुगतान भी हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह बसों पर मशीन से टिकट बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें