फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवाईअड्डे की दीवार में उतरा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी हवाईअड्डे की लोहे की शेड वाली दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर शुक्रवार को चिल्लावां निवासी नसीरा (42) की मौत हो गई। उनके भाई आफताब का आरोप है कि एयरपोर्ट प्रशासन और बिजली का काम करने वाली कंपनी ओसीएस की लापरवाही से उनकी बहन की जान गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से रायबरेली के कुर्री सुदौली निवासी नसीरा 15 वर्षों से सरोजनीनगर के चिल्लावां में बुआ के साथ किराये के मकान में रहती थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से कुछ दूर जामुन बीनने गईं। इस दौरान एयरपोर्ट की वीआईपी रोड से चिल्लावां गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास लोहे की शेड वाली दीवार में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। नसीरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उधर से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। परिजनों के मुताबिक नसीरा मानसिक मंदित थी। उसकी मां मेहरून की 25 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिता मुन्ना नगराम में रहते हैं। एसीपी कृष्णानगर के मुताबिक आफताब की तहरीर पर जांच की जा रही है। बाउंड्रीवाल एयरपोर्ट परिसर में है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सूचना देने के काफी देर बाद काटी बिजली
आफताब का आरोप है कि ग्रामीणों के ओसीसी कंपनी को घटना की जानकारी देने के काफी देर बाद बिजली काटी गई। आरोप है कि बाउंड्रीवाल में तीन दिन से करंट आ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट की लोहे की शेड वाली दीवार में पहले भी उतरे करंट की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। कई बार एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना भी दी गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।



एयरपोर्ट प्रशासन का दावा, बाउंड्रीवाल एलडीए की

उधर, अमौसी एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि जिस बाउंड्रीवाल में करंट उतरा, वह एयरपोर्ट की नहीं है। यह मामला चिल्लावां गांव का है, जो एयरपोर्ट परिसर नहीं है। जिस दीवार में करंट से महिला की मौत हुई है, वह एलडीए की है। इसे प्राधिकरण ने जी-20 समिट के दौरान बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें