फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव प्रमाण पत्र पर सवाल, अटका डेढ़ करोड़ का बिजली ठेका, ऊर्जा मंत्री से शिकायत, अनुभव विहीन ठेकेदार को दिया प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिया जाने वाला करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिजली ठेका ठेकेदार के अनुभव प्रमाणपत्र पर सवाल उठने से अटक गया है। मामले में जानकीपुरम निवासी राघव मिश्र ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को शिकायत पत्र देकर बताया कि पांच मार्च को टेंडर खोला गया।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि अनुभव विहीन ठेकेदार की फर्म राज इंटरप्राइजेज ने काम का अनुभव न होने के बाद भी गलत अनुभव प्रमाणपत्र लगा दिया है। इस ठेके के लिए छह ठेकेदारों ने टेंडर भरे थे। इस शिकायत के बाद प्रबंध निदेशक ने जांच शुरू कराई है। इस बीच मध्यांचल निगम के अधिकारियों ने बताया कि संडीला के अधिशासी अभियंता वितरण सरीन अग्रवाल के द्वारा फर्म के ठेकेदार को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसे 14 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
शिकायत पर करा रहे जांच
लेसा के ट्रांस गोमती निर्माण सर्किल के ठेकेदार के द्वारा टेंडर में लगाए गए अनुभव प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत हुई है। इस पर बीते शनिवार को अधीक्षण अभियंता को फाइल सहित तलब किया गया था। आरोप की जांच के लिए निदेशक तकनीकी सुधीर कुमार सिंह को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूर्यपाल गंगवार, प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें