लखनऊ में 10 फरवरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक बस के रूट पर किराया तय हो गया है। आलमबाग से चारबाग का किराया 15 रुपये होगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक सिटी बस के ट्रायल की सफल रिपोर्ट जाते ही बाकी 39 बसें भी जल्दी आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर बसें तैयार हो चुकी है और फिनिशिंग चल रही हैं। उम्मीद है कि ये बसें मार्च के पहले हफ्ते में आ जाएंगी।
इस रूट से चलेगी बस
आलमबाग टर्मिनल, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग कोतवाली, मवैया, चारबाग, बांसमंडी, लालकुआं, बर्लिग्टन, ओडियन सिनेमा, बापू भवन, लालबाग, जीपीओ, आयकर भवन, शक्ति भवन, जवाहर भवन, सिकंदरबाग, अमर उजाला, तिकोनिया, डालीबाग, बालू अड्डा, अपट्रॉन, फन मॉल, लोहिया पार्क, अंबेडकर उद्यान, विपुल खंड, सीएमएस, मनोज पांडेय चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, जयपुरिया, हैनीमेन चौराहा एवं विराजखंड। बस के चालक राकेश कुमार, वाजिद अली, संजीव कुमार एवं परिचालक दान बहादुर यादव, अमर सिंह होंगे।