फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिलाया भरोसा, कहा-चुनाव समय पर ही होंगे, आयोग पूरी तरह तैयार है

Fri, 01 Mar 2019 04:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सुनील अरोड़ा
विज्ञापन
इस बार चुनाव समय पर ही होंगे, आयोग इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। यह कहना है मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का। वे लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रह थे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग ने फॉर्म 26 में शपथपत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। अब प्रत्याशी को पति/पत्नी बच्चों/ आश्रितों के 5 साल की आय का ब्यौरा देना होगा। इसमें देश के साथ ही विदेश में संपति का भी ब्यौरा शामिल है। पैन नंबर के साथ यह जानकारी देनी होगी। इनकम टैक्स विभाग इसको जांचेगा और कोई विसंगति पाई गई तो उसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


इस चुनाव में सी विजिल एप को भी लॉन्च किया जाएगा। इसे पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर कर्नाटक में लॉन्च किया गया था। जहां हमे 28 हजार शिकायत नागरिकों के जरिये मिली थी। एप के जरिये नागरिक चुनाव से जुड़ी कोई भी शिकायत इस पर करेगा, तो 100 मिनट में अधिकारी को रेस्पॉन्स करना होगा कि उन्होंने क्या करवाई की। अगर नागरिक कैश इस्तेमाल करने या कोई और गंभीर शिकायत करते समय अपना नाम गुप्त रखना चाहता है तो उसे भी सुविधा होगी। आयोग उस पर की गई करवाई की जानकारी अखबार में विज्ञापन के जरिए देगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई मुद्दों पर की चर्चा

ईवीएम पर बात करते हुए उन्होंने का कि हमने ईवीएम को जाने अनजाने में पूरे देश मे फुटबॉल बना दिया है। अगर इससे रिजल्ट अनुकूल है, तो ईवीएम ठीक है, नहीं तो खराब। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राजनीतिक दलों को विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिलाया। इसमें शामिल हैं : 
  • जाति व धर्म आधरित भाषण पर रोक लगे।
  • पुलिस की निष्पक्षता सुनिश्चित हो।
  • 100% केंद्रीय बल लगे।
  • कमजोर को वोट देने से न रोका जाए।
  • राजनीतिक दलों द्वारा खर्च की सीमा तय की जाए।
  • कुछ राजनीतिक दलों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत की है उसे सही किया जाए।
  • बीएलओ की मॉनीटरिंग और बेहतर करने के सुझाव दिए जाएं।
  • कुछ दलों ने पड़ोसी देश के नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में होने की शिकायत है उसे सही किया जाए।
  • हमारे पास मतदान केंद्रों पर मोबाइल रोकने का सुझाव आया है।
  • कुछ दलों ने हर चक्र की मतगणना के बाद परिणाम घोषित करने की मांग की।
  • कुछ दलों का कहना था कि स्टार प्रचारक की गाड़ी की जांच न हो और उसमे प्रचार सामग्री ले जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें