फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. सरताज बने शिया कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया काॅलेज शिक्षक संघ (शियाक्टा) के चुनाव में सोमवार को प्रो. सरताज शब्बर रिजवी को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने प्रो. एमके शुक्ला को 16 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रो. सरताज शब्बर रिजवी को 56 मत मिले जबकि प्रो. एमके शुक्ला को 40 मत मिले। महामंत्री पद के लिए प्रो. आगा परवेज मसीह 56 मत पाकर विजयी हुए, दूसरे नंबर पर वहीद आलम को 39 मत मिले। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए डॉ. तनवीर हसन को 83 मत, डॉ. अमरीश को 65 मत और डॉ. असद मिर्जा को 25 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अरमान तकवी और सफी हैदर आमिल व कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अनिल कुमार सोनी चुने गए। लुआक्टा प्रतिनिधि पद पर डॉ. अलोक यादव व डॉ. नुजहत हुसैन, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर डॉ. हसन मेंहदी, विधि संकाय प्रतिनिधि पर डॉ. कमलजीत मणि मिश्रा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर डॉ. रजा शब्बीर, कला संकाय प्रतिनिधि पर डॉ. अर्चना सिंह और शिक्षिका प्रतिनिधि पर डॉ. कनीज मेहंदी जैदी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें