फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य विश्वविद्यालयों में लविवि को सर्वोच्च स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजीसी से ग्रेड-1 श्रेणी हासिल करने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बहु-अनुशासनात्मक शिक्षा और शोध विश्वविद्यालयों (एमईआरयू) की श्रेणी में विवि को प्रदेश में सबसे ज्यादा 585 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

लविवि के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) से विकसित हुई है। इसका उद्देश्य राज्य की उच्च शिक्षा में पहुंच, समानता और उत्कृष्टता बढ़ाने के साथ उनको आर्थिक सहायता देना है।
पीएम-उषा पाठ्यक्रम में रूपरेखा और क्रेडिट प्रणाली (सीएफसीएस) के कार्यान्वयन, शैक्षिक क्रेडिट बैंक के अनुसरण, मल्टीपल एंट्री और एग्जिट, भारतीय भाषाओं पर जोर देने, समर्थ जैसे ईआरपी में पंजीकरण, स्टार्टअप और इंक्यूबेशन सेंटर्स, छात्र सेवा के लिए ऑनलाइन पोर्टल, प्लेसमेंट जैसे बिंदुओं पर सर्वे किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें