फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों ने बजाया 'बाजा', तो आयोग बजा देगा बैंड

Sun, 30 Mar 2014 09:43 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों व चुनावी विज्ञापनों पर प्रेक्षकों की पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सभी जिलों में ‘मीडिया सेल’ बनाने के निर्देश हैं। इसी के जरिए खबरों की कतरनें और विज्ञापन आदि का पूरा ब्यौरा प्रेक्षकों को भेजा जाएगा।

आयोग की ओर से प्रेक्षकों के साथ ऐसे अधिकारी संबद्ध किए जाएंगे, जिन्हें हिंदी के साथ अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान हो और वे दुभाषिये की भूमिका निभा सकें।

सूत्रों के अनुसार आयोग ने प्रत्येक जिले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी के नेतृत्व में ‘मीडिया सेल’ बनाने के निर्देश दिए हैं।

ये सेल रोजाना सुबह 10 बजे तक चुनावी व राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित खबरों की ‘क्लिपिंग’ प्रेक्षक के सामने प्रस्तुत करेंगे।

जिन प्रेक्षकों को हिंदी का ज्ञान नहीं है, उन्हें हिंदी में प्रकाशित समाचारों का अंग्रेजी में अनुवाद करके प्रस्तुत करना होगा।

‘मीडिया सेल’ चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के विज्ञापनों पर निगाह रखेगा और देखेगा कि इन्हें कहां से जारी किया जा रहा है।

आपत्तिजनक खबरों और विज्ञापनों के बारे में प्रेक्षक सीधे आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।

आयोग इस पर कार्रवाई के बारे में फैसला करेगा। यह व्यवस्था चुनाव होने के अगले दिन तक लागू रहेगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें