होली मिलन समारोहों पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी।
त्योहार के बहाने कहीं राजनीतिक दल आचार संहिता का उल्लंघन न करें, इसका खास खयाल रखा जाएगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही कहीं भी अश्लील कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर उस पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।
आयोग को यह लग रहा है कि होली मिलन के बहाने राजनीतिक दल व प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए ऐसे आयोजन करा सकते हैं।
इसी के मद्देनजर आयोग ने होली मिलन कार्यक्रमों पर विशेष नजर रखने की योजना बनाई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बाबत खास निर्देश दिए गए हैं।
होली मिलन के बहाने आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो उसकी आयोग को तत्काल जानकारी देने को कहा गया है।
सभी जिलों को कहा गया है कि वे अपने यहां राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दें।
उन्होंने साफ किया कि परंपरागत तरीके से हो होली के कार्यक्रम होते हैं उनमें किसी भी प्रत्याशी के जाने पर कोई पाबंदी नहीं है।