यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान में कई जिलों में ईवीएम के खराब होने की खबरों पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आयोग से अपील है और साथ ही ये अपेक्षा है कि जहां भी ईवीएम खराब होने या जानबूझकर मतदान धीमे कराए जाने के आरोप लग रहे हैं, उन मतदान केंद्रों पर वो तत्काल यथोचित कार्रवाई करे।
‘सुचारू और निष्पक्ष मतदान’चुनाव आयोग की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा।