फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ियां पकड़े जाने पर गायत्री प्रजापति को आयोग का नोटिस

Sun, 22 Jan 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सूबे के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस साड़ी पकड़े जाने के मामले में जारी हुआ है।
विज्ञापन


गायत्री को 23 जनवरी को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। डीएम की ओर से उन्हें नोटिस तामील करा दिया गया है।

मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी गायत्री आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। पिछले दिनों फतेहपुर पुलिस ने जांच के दौरान एक ट्रक साड़ी पकड़ी थी। पुलिस ने इसमें 4000 साड़ियां बरामद की थीं।

साड़ियों का बिल मंत्री गायत्री प्रजापति के नाम पर था। ये साड़ियां कानपुर से अमेठी लाई जा रही थीं। पुलिस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

गायत्री के कम्‍प्यूटर ऑपरेटर के घर पर भी मिली साइकिलें

- फोटो : amar ujala
पुलिस का मानना है कि गायत्री ने इन साड़ियों को चुनावी फायदा लेने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में बंटवाने के लिए मंगवाया था। इसके बाद गायत्री के कंप्यूटर ऑपरेटर के यहां भी काफी संख्या में साइकिलें व साड़ियां बरामद की गई थीं।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने गायत्री को नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर आयोग अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई करेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि गायत्री प्रजापति को नोटिस जारी किया गया है। 23 जनवरी को उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आयोग कार्रवाई करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें