फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे चली बातचीत के बाद EC ने साइकिल पर सुरक्षित किया फैसला

Fri, 13 Jan 2017 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
mulayam singh yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साइक‌िल क‌िसकी इस पर सस्पेंस अभी बरकरार है। अख‌िलेश और मुलायम गुट से पांच घंटे चली बातचीत के बाद चुनाव आयोग ने फैसला सुरक्ष‌ित कर ल‌िया है। पार्टी के नाम और न‌िशान पर दावेदारी ठोंकने अख‌िलेश और मुलायम गुट शुक्रवार को 12 बजे चुनाव आयोग पहुंचे और बारी-बारी अपना पक्ष रखा। आयोग ने मुलायम और अख‌िलेश खेमे को बातचीत करने एक साथ बुलाया था। ये बातचीत करीब 5 घंटे चली।
विज्ञापन


अख‌िलेश गुट की पैरवी कर रहे कप‌िल स‌िब्बल ने कहा क‌ि आयोग ने फैसला र‌िजर्व कर ल‌िया है। जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाएगा। उन्होंने कहा क‌ि जो भी फैसला होगा वो मंजूर होगा। आयोग के बाहर अख‌िलेश और मुलायम के समर्थक भी जुटे रहे । मुलायम स‌िंह ने चुनाव आयोग जाने से पहले समर्थकों से कहा क‌ि भरोसा रखें पार्टी नहीं टूटने देंगे। उन्होंने ये भी कहा क‌ि साइक‌िल हमारी है, हमारी ही रहेगी।

अख‌िलेश गुट ने पहले आयोग के सामने अपना पक्ष रखा। फ‌िर मुलायम पक्ष लंच ब्रेक के बाद अपना पक्ष रखने पहुंचा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद चुनाव आयोग ने फैसला र‌िजर्व कर ल‌िया। कप‌िल स‌िब्बल ने कहा क‌ि उम्मीद है फैसला हमारे पक्ष में होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

फैसले के बाद हो सकते हैं बड़े ऐलान

अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
अनुमान लगाया जा रहा है फैसला आने के बाद अखिलेश यादव महागठबंधन का एलान कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो गठबंधन की जमीन तैयार हो गई है और कभी भी इसका औपचारिक एलान हो सकता है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अखिलेश व कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। कांग्रेस ने अखिलेश के साथ गठबंधन के लिए 125 सीटों पर दावा ठोंका है। पर, माना जा रहा है कि 90-100 सीटें कांग्रेस के हिस्से में आ सकती हैं।

वहीं, मुलायम सिंह भी अपने घोषित उम्मीदवारों में बड़े पैमाने पर बदलाव करेंगे।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में दोनों खेमे रणनीति बनाने में जुटे रहे। वहीं लखनऊ में सीएम आवास के बाहर अख‌िलेश समर्थक सुबह से ही ‌इकट्ठे हो गए और ज‌िंदाबाद के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें