उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में किस किस की प्रतिष्ठा है दांव है। क्या ये चर्चित चेहरे बचा पाएंगे अपनी सीटें?
उत्तर प्रदेश में मतदान के पहले चरण के लिए 10 सीटों पर चुनाव प्रचार रोंक दिया गया है। गौरतलब है कि इन दस सीटों पर कई जाने पहचाने चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
इन सीटों में सहारनपुर, कैराना, बुलंदशहर, अलीगढ़ बागपत, गाजियाबाद आतें हैं।
इन सीटों पर फिल्म अभिनेत्री नगमा राज बब्बर, अजित सिंह और हुकुम सिंह जैसी जानी पहचानी शख्शियतें चुनावी मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। राजनीतिक दलों में भी यही मान्यता है कि केंद्र में सत्ता में आने में इस राज्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
केंद्र की सत्ता की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अब तक प्रदेश में दस से भी ज्यादा रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।