फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, दो चोटिल

Thu, 30 Jul 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार को सत्संग सुनकर लौट रहीं रीता वर्मा (65) की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह मुताबिक कृष्णानगर के सेक्टर-डी, एलडीए कॉलोनी निवासी रीता वर्मा देवरानी कमला और पड़ोस में रहने वाली गुड्डी देवी के साथ बंथरा थाने के सामने स्थित जसजीत जी के आश्रम में सत्संग सुनने गई थीं। दोपहर साढ़े तीन बजे तीनों घर लौट रही थीं। आश्रम से कुछ ही दूरी पर बंथरा थाने के पास पैदल सड़क पार करने के लिए कानपुर रोड के किनारे खड़ी थीं। तभी रीता लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ में मौजूद कमला और गुड्डी देवी को भी मामूली चोट लगी। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर भाग गया। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने रीता वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमला और गुड्डी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
मृतका के पति दयाशंकर वर्मा खाद्य विभाग से सेवानिवृत्त थे और उनकी करीब सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटा अरविंद कुमार, अमित कुमार और बेटी खुशबू है। इंस्पेक्टर ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नंबर की मदद से मालिक व चालक के बारे में पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें