फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बिहार गोपालगंज निवासी महिला (72) को दिल की बीमारी थी। वह लखनऊ में अपने परिचित के घर आई थीं। सोमवार को उन्हें दिल में दर्द और उलझन होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने विकासखंड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल वालों ने 1.72 लाख रुपये का बिल बना दिया, जबकि इलाज एक ही दिन हुआ था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों से 40 हजार रुपये का बिल जमा कराया गया, जिसके बाद वे शव लेकर चले गए। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गया है। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें