गोसाईंगंज। सुलतानपुर हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे रहमतनगर गांव निवासी कुंता (60) राशन लेने दुकान जा रही थीं। सड़क पार करते समय बाराबंकी से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनको टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकला।