फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानलेवा हमले में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विश्वेश्वर
विज्ञापन
लखनऊ। जानलेवा हमले में घायल काकोरी के उदितखेड़ा निवासी विशेश्वर यादव (70) की रविवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक किशोर को पहले ही पकड़ लिया था। इसके बाद रविवार को अनौरा गांव निवासी आशुतोष उर्फ आशू को भी गिरफ्तार किया गया है। दो नामजद आरोपियों समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, उदितखेड़ा गांव निवासी विशेश्वर ब्रिज कॉरपोरेशन में फिटर पद से सेवानिवृत्त थे। उनके छोटे बेटे तेजपाल के अनुसार, नारायणपुर रोड पर पिता ने करीब 12 दुकानें बनवा रखी थीं। आरोप है कि किशोर इनमें से छह दुकानें अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। एसीपी के मुताबिक 14 सितंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे किशोर ने अपने रिश्तेदार महेंद्र यादव, पिंकू यादव और तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और विशेश्वर पर कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद विश्वेश्वर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बेटे तेजपाल ने आरोप लगाया कि हमले से करीब एक माह पहले भी किशोर तमंचा लेकर उनके पिता को धमकाने पहुंचा था। उस समय उसे पकड़कर पुलिस से शिकायत की गई थी। परिवार का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। एसीपी ने बताया कि विशेश्वर की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें